देउवा काे नेविसंघ ने समानान्तर कमिटी गठन करने की दी चेतावनी
काठमाडौं –१२ फरवरी
३२ वर्ष से उपर नेता के नेतृत्व में तदर्थ समिति गठन नहीं करने का दवाब देने वाले नेविसंघ के एक समूह ने काँग्रेस पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवासहित के पदाधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया है ।मंगलबार देउवा सहित के पार्टी पदाधिकारियाें ने केन्द्रीय समिति बैठक में पार्टी कार्यालय परिसर में इस विषय पर ध्यानाकर्षण कराया है । उन्हाेंने माँग पूरी नही हाेने पर तदर्थ समिति बनाकर समानान्तर कमिटी गठन करने की चेतावनी भी दी है।
पार्टी द्वारा विधान उल्लंघन कर ३२ वर्ष से उपर के उम्र समूह में से नयाँ तदर्थ समिति गठन कर समानान्तर समिति गठन करने की स्पष्ट चेतावनी नेतृत्व काे देने की जानकारी नेविसंघ के नेता निरन्जन थापा ने दी ।
थापासहित नेविसघं के निवर्तमान केन्द्रीय सदस्य सुशील भट्ट, उमेश थापामगर, नवराज त्रिपाठी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य गणेश सापकोटा लगायत विद्यार्थी नेताओं ने माउ पार्टी के नेताओं का ध्यानाकर्षण करान के लिए पार्टी कार्यालय पहुँचे थे ।
समय में महाधिवेशन नहीं करा सकने के कारण नेविसंघ अध्यक्ष नैनसिंह महर सोमबार पद से राजीनामा दे चुके हैं । महर के राजीनामा के साथ ही नेविसंघ का वर्तमान कार्यसमिति स्वत विघटन हाे गया है ।


