Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब ससफाे सांसद प्रदीप यादव ने सभा में दिखाया सबकाे लालीपाप

 

काठमाडौं–१२ फरवरी

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद प्रदीप यादव ने संसद के रोष्टम में बोलते बाेलते अपने जेब से लालीपाप निकाल करदिखाया है । मंगलबार के प्रतिनिधिसभा के बैठक में नेपाल प्रहरी और प्रदेश प्रहरी के कार्य सम्पादनसम्बन्धी विधेयक के उपर चर्चा क्रम में सांसद यादव ने लालीपाप दिखाया है ।

 

 

उन्हाेंने कहा कि संघीयता कार्यान्वयन करने के लिए  उक्त विधेयक लाया गया है । उन्हाेंने प्रधानमन्त्री द्वारा मुख्यमन्त्रियाें की बात नहीं सुनने का आराेप लगाया है । उन्हाेंने कहा कि मुझे आश्चर्य लगता है कि सरकार खुद के जन्माए बच्चे काे क्याें मार रही है । इस देश में संघीयता किस काम के लिए आई है । लगता है जैसे यह सरकार संघीयता खत्म करने आई है ।   यह जाे खेल चल रहा है उसे खत्म करना हाेगा ।

यह भी पढें   सार्वजनिक छुट्टियों को कम करने के लिए एक अध्ययन कार्यदल गठित करने का निर्णय

यादव ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने मुख्यमन्त्री  काे लालीपाप दिया है । प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री प्रधानमन्त्री का ललिपप खाने वाला बच्चा नहीं है । इसी बात के दरमियान उन्हाेंने अपनी जेब से लालीपाप निकाल कर दिखाया और सभामुख काे सम्बाेधन करते हुए कहा कि इसे स्वयं खाएँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *