लगभग 12 हजार श्रद्धालु , अनुष्ठानी के लिए निःशुल्क भंडारा
माला मिश्रा बिराटनगरने । पाल के सुनसरी जिला के बराहक्षेत्र के चतराधाम में चल रहे श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ में नित्य दूर दराज से श्रद्धालु पहुच रहे है । आयोजक महायोगि सिद्ध बाबा आद्यात्मिक प्रतिष्ठान जगतगुरु रामानन्दचार्य सेवापीठ द्वारा इस मौके पर विशाल भंडारा लगाया गया है जिसमे सुवह संध्या पहर 12000 श्रद्धालु सहित अनुष्ठानी भोजन ग्रहण कर रहे है । इस सेवा के कार्य मे 260 महिला पुरुष स्वयंसेवक लगे हुए है । श्रद्धालु सहित अनुष्ठानी के लिए 136 सुबिधा सम्पन तीन मंजिले भवन बनाया गया है । महायज्ञ में भारतीय क्षेत्र से नित्य साधु संत पहुँच रहे है ।मंगलवार को प्रदेश सभामुख प्रदीप कुमार श्रेष्ठ ,उप सभामुख सरस्वती पोखरेल , जनकपुर उच्च न्यालय के आठ सदस्य टीम महायज्ञ स्थल पर पहुच पूजा अर्चना किया और सिध्द बाबा डॉ कृष्णदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने में पीठ का अध्यक्ष गणेश सुब्बा , उपाध्यक्ष श्याम पौडेल , राजेन्द्र राउत सहित अन्य लोग सक्रिय रूप में लगे हुए है ।



