साँसद प्रदीप यादव द्वारा नमूना मुसहर बस्ती का किया गया शिलान्यास
पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ के सासद प्रदिप यादव ने एक कार्यक्रम के बीच वीरगंज महानगर वडा नं. २२ मनियारी टोला में नमुना मुसहर बस्ती भवन निर्माण का शिलान्यास किया है । वीरगंज महानगर वडा नं. २२ मनियारी में नमुना दलित मुसहर टोल में सामुदायिक दलित भवन का शिलान्यास किया है । उक्त भवन स्थानीय पुर्वधार विकाश साझेदारी कार्यक्रम और वीरगन्ज महानगर पालिका के सयुक्त लगानी में ४२ परिवार के घर निर्माण के लिए शुरु किया गया है । प्रत्येक परिवार के लिए १० फिट बाय १० फिट का २ कमरा और एक शाैचालय निर्माण किया जाएगा । स्थानीय पुर्वधार विकाश साझेदारी कार्यक्रम अन्तर ९० लाख बजट विनियोजन और ३० लाख वीरगन्ज महानगर पालिका देने की बात सासद प्रदिप यादव ने बताई । नमुना मुसहर बस्ती भवन निर्माण के बाद जगदम्बा सिमेन्ट के संचालक राजेश अग्रवाल बस्ती में स्कुल बनाने का उद्घाेष किया । कार्यक्रम में क्षेत्र के माननीय जनत अन्सारी,वीरगन्ज महानगरपालिका के प्रमुख प्रशासकिय अधिकृत डा भिष्म कुमार भूसाल आदि की उपस्थिति थी ।

