Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गरीबी और बेरोजगारी अन्त के लिए काम करना चाहिएः डा. भट्टराई

 

दमौली, १४ फरवरी । पूर्वप्रधानमन्त्री एवं नयाँ शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि देश में गरीबी और बेरोगारी अन्त के लिए सरकार को काम करना चाहिए । पार्टी द्वारा जारी ‘असल राजनीति और समावेशी विकास के लिए जनसंवाद’ कार्यक्रम अन्तर्गत बुधबार दमौली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
डा. भट्टराई को मानना है कि जब तक गरीबी और बेरोगारी समस्या समाधान नहीं होगा, तब तक देश में विकास सम्भव नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘गरीबी और बेरोजगारी समस्या समाधान करते हुए देश में विकास करना है । जनता की आर्थिकस्तर में वृद्धि करने से ही समृद्धि आ सकती है । सभी राजनीतिक पार्टियों की ध्यान इसकी ओर होनी चाहिए ।’
डा. भट्टराई ने कहा कि जिसके पास परिवर्तन के लिए संकल्प नहीं है, उसको कुर्सी में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है । सरकार से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन योजना के साथ सरकार को आगे बढ़ने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com