Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलवामा आतंकी हमले की अमेरिका ने की निन्दा, भारत के साथ आतंकवाद से लडने की जताई प्रतिबद्धता

 

वाशिंगटन [ एजेंसी ]।

फोटो– आतंकी हमले में सेना की बस के परखच्चे उड़े।

अमेरिका ने कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। बिना पाकिस्‍तान का नाम लिए अमेरिका ने कहा कि दुनिया के मुल्‍कों को आतंकवादियों को संरक्षण नहीं देना चाहिए।
शुक्रवार को आतंकी हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने कहा कि शहीद हुए अर्धसैनिक बल के जवानों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पालाडिनो ने कहा कि आतंकवादियों के मामले में हम सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पालन करने और अपनी जिम्मेदारियों को बनाए रखने का आह्वान करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *