Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल के नेताओं के लिए प्रधानमंत्री के पास मुलाकात का वक्त नहीं

 

काठमाडौं 15 feb

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली  राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल काे बार बार समय माँगने पर भी समय नहीं दे रहे हैं । राजपा नेपाल के अध्यक्षमण्डल प्रधानमन्त्री ओली से मुलाकात का बार बार समय माँग रहें है पर उनकी माँग का प्रधानमंत्री कार्यालय काेई महत्तव नही दे रहा है ।

 

 

रेशम चौधरी काे प्रतिनिधिसभा सदस्य में शपथ खिलाने के बाद से  प्रधानमन्त्री ओली के साथ राजपा नेपाल के नेता मिलना चाह रहे हैं पर उन्हें बार बार नजररअंदाज किया जा रहा है जिसकी वजह से वाे आक्राेशित हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

राजपा नेपाल के अध्यक्षमण्डल के संयोजक महेन्द्रराय यादव ने कहा है कि, ‘रेशम चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद सरकार इस तरह चुप है मानाे हमारी सभी माँगे पूरी हाे चुकी हैं ।  उन्हें हमारी अन्य माँगाें पर भी ध्यान देना हाेगा ।’

सविधान संशोधन, बन्दी रिहाई आदि विषय में प्रधानमन्त्रीसँग  के साथ बातचीत करने के लिए हम कई दिनाें से उनसे समय माँग रहे हैं पर हमें नजरअंदाज किया जा रहा है । कुछ दिन और प्रतीक्षा कर रहे हैं उसके बाद हम नीति निर्धारण करेंगे ।

यह भी पढें   पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा : ट्रंप

साथ ही, बैठक ने प्रदेश १, २ और ५ में प्रदेश स्तरीय बातचीत करने का निर्णय किया है । प्रदेश २ में १० गते से १३ गते तक अध्यक्षमण्डल, प्रदेश २ के मन्त्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेशसभा के सदस्य, प्रदेश में रहे केन्द्रीय पदाधिकारी, केन्द्रीय सदस्य, जिला के अध्यक्षमण्डल के साथ बातचीत का  निर्णय किया गया । साथ ही विराटनगर में १४ गते और भैरहवा में १६ और १७ गते  इसी तरह की बातचीत काे विस्तार दिया जाएगा ।

यह भी पढें   नवलपुर में नहर में गिरा ऑटो, एक महिला की मौत, सात घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com