जन अपेक्षा अनुरुप सरकार आगे नहीं बढ सकी : पूर्व प.म. डा. बाबूराम भट्टराई
पोखरा – नयाँ शक्ति नेपाल का संयोजक एवं पूर्वप्रधानमन्त्री डा बाबुराम भट्टराई ने कहा, जनअपेक्षा अनुरुप सरकार आगे नहीं बढ सकी है ।
संसदीय पत्रकार मञ्च गण्डकी प्रदेश द्वारा आज यहाँ आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुये उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र स्थापना होने के बाद इस सरकार से जनता ने बहुत अपेक्षा की थी ।
सरकार जन इच्छा अनुरुप विकास नहीं कर पाई , केवल सामान्य क्रमिक विकास के क्रम में आगे बढ़ी है उन्होंने उल्लेख किया, देश का अर्थतन्त्र भी अभी मजबुत नहीं हो पाया है ।
उन्होंने कहा, जब तक निजी क्षेत्र को लगानी में आकर्षित नहीं कर सकते तब तक समृद्धि असम्भव है ।
समृद्धि के लिए सडक पूर्वाधार विकास आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा, तराई हुलाकी मार्ग, मध्यपहाडी हुलाकी मार्ग के साथ ही उत्तर दक्षिण जोडने वाली कोशी, कालीगण्डकी, कर्णाली करिडोर समेत निर्माण कार्य का प्राथमिकता देना चाहिए ।
नयाँ शक्ति पार्टी के सही राजनीति तथा समावेशी विकास के लिये जनसंवाद यात्रा जारी रहना चाहिए बताते हुये उन्होंने यात्रा के क्रम में मध्यपहाडी राजमार्ग के निर्माण कार्य का अवलोकन, आसपास के जनजीवन का अध्ययन, समस्या का पहचान तथा राष्ट्रीय जीवन का महत्वपूर्ण सवाल में सर्वसाधारण के साथ संवाद करने की बात बताई ।
उनके अनुसार यात्रा फागुन १५ गते बैतडी के झुलाघाँट पहुंच कर गठलापानी में समापन करेंगे ।

