आयुक्त पाठक ने दिया इस्तिफा
काठमांडू, १५ फरवरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के आयुक्त राजनारायण पाठक ने अपनी पद से इस्तिफा दिया है । शुक्रबार राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष उन्होंने लिखित रुप में इस्तिफापत्र दिए है । स्मरणीय है, उनके ऊपर ७८ लाख घूस लेने का आरोप है । अगर वह इस्तिफा नहीं देते थे तो उनके विरुद्ध महाअभियोग लगाने की तैयारी सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने किया था ।

