Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा पानी जहाज कार्यालय उद्घाटन

 

काठमांडू, १४ फरवरी । नेपाल सरकार ने पानी जहाज कार्यालय स्थापना किया है । ललितपुर जिला एकान्तकुना स्थित चक्रपथ सुधार आयोजना कार्यालय में बिहीबार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने उक्त कार्यालय किया । भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय अन्तर्गत यह कार्यालय स्थापना की गई है । कार्यालय का नेतृत्व प्राविधिक तरफ के सह–सचिव द्वारा की जाएगी । कार्यालय में १६ प्राविधिक कर्मचारियों की दरबंदी है । स्मरणीय है, हाल ही में मन्त्रिपरिषद् बैठक ने पानी जहाज कार्यालय संचालन में लाने के लिए निर्णय किया था ।
नयां स्थापित कार्यालय की ओर से ही अब नेपाल में पानी जहाज संंचालन के लिए आवश्यक काम को बढ़ाया जाएगा । पानी जहाज संचालन के लिए सरकार ने वि.सं. २०७७ चैत महिना तक के लिए कार्ययोजना आगे लाया है । पानी जहाज कार्यालय संचालन आने के बाद १५ दिनों के भीतर पानी जहाज पंजीकरण के लिए सूचना प्रकाशित की जाएगी । स्मरणीय है, नेपाल में पानी जहाज संचालन संबंधी बहस करनेवाले प्रधानमन्त्री ओली ही हैं, उनकी यह योजना राजनीतिक वृत्त में चर्चित भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *