Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘बेटी पढ़ाई, बेटी बचाई’ अभियान सप्तरी से शुरु

 

सप्तरी, १४ फरवरी । प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा सार्वजनिक ‘बेटी बचाई, बेटी पढ़ाई’ अभियान सप्तरी जिला स्थित बलान विहुल गांवपालिका से शुरु की गई है । उक्त गांवपालिका स्थित जागेश्वर गरहाइ जनता मावि में अध्ययनरत बालिकाओं को साइकिल वितरण करते हुए यह कार्यक्रम औपचारिक रुप में शुरु की गई है । उक्त विद्यालय में अध्ययनरत ७० बालिकाओं को प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने साइकिल वितरण करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘प्रदेश सरकार की प्राथमिकता भौतिक विकास नहीं, सामाजिक विकास है । हमारी मान्यता है कि सिर्फ सडक, भवन और पहल बनाने से विकास नहीं होगा, सोही मान्यता के अनुसार ‘बेटी बचाई, बेटी पढ़ाई’ अभियान संचालन में लाया गया है ।’ उनका यह भी कहना है कि जब तक महिला शिक्षित नहीं हो पाएगी, तब तक समृद्धि सम्भव नहीं है ।
मुख्यमन्त्री राउत का मानना है कि लिंग के आधार में जो भेदभाव होता आ रहा है, उसको अन्त करना सबसे जरुरी है । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि अभियान अन्तर्गत बेटी के जन्म होते ही उसकी बीमा कराई जाएगी और हर विद्यालय में बालिकाओं के लिए एक अलग ही शौचालय भी निर्माण की जाएगी । स्मरणीय है– बीमा कार्यक्रम आगामी फाल्गुन ९ गते राष्ट्रपति विद्यादेवी के हाथों उद्घाटन होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *