Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महायज्ञ अनुष्ठान में सर्वसाधारण से लेकर उद्योगपति तक

 

माला मिश्रा बिराटनगर

नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत बराहक्षेत्र के चतराधाम में चल रहे श्रीराम तारकब्रह्मा महायज्ञ के अनुष्ठान में सर्वसाधारण से लेकर उद्योगपति तक शामिल है । अनुष्ठानी सुवह स्नान कर मंडप का पूजा अर्चना कार्य मे लग जाते है फिर उसके बाद तिल , जौ , मधु , चावल , चंदन , फूल सहित तारकब्रह्मा महामंत्र के जाप के साथ हवन करते है ।  अपराहन के समय अल्पहार होता है । अनुष्ठान कर रहे प्रदेश एक उद्योग वाणिज्य महासंघ के उपाध्यक्ष व उद्योगपति राजेन्द्र राउत , वरिष्ठ कारोबारी विकास चौधरी ने बताया कि अनुष्ठान करने से मन मे शांति मिलता है । हमेशा व्यस्त रहनेवाला कई अपने मोबाइल स्विच ऑफ का  दस दिनों के अनुष्ठान में महायज्ञ स्थल पर रह रहे है  इसमें अधिकांस लोग अपने पत्नी के साथ अनुष्ठान पर बैठे हुए है । आयोजक महायोगि सिद्ध बाबा आध्यात्मिक प्रतिष्ठान के श्याम पौडेल स्वयं सफल कारोबारी है जो इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल बनाने में पत्नी सहित महायज्ञ स्थल पर सक्रिय रहकर सेवा दे रहे है । महायज्ञ स्थल पर बिभिन्न संस्था के प्रतिनिधि , राजनीति दल के प्रत्तिनिधि , कारोबारी उद्योगपति ,न्यायाधीश , पुलिस , सेना के अधिकारी पहुच पूजा अर्चना कर कुछ समय महायज्ञ स्थल पर बिताते हैं ।

यह भी पढें   रघुबीर राय जानकी आई हॉस्पिटल ऑपरेटिंग कमेटी के कोऑर्डिनेटर नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com