फाेहर व्यवस्थापन स्थल भ्रमण में मात्र १ लाख ५५ हजार ५ साै रुपए का खाना नाश्ता में खर्च
काठमाडौं –
फोहोर व्यवस्थापन में काेई समस्या नहीं आने पर भी काठमाडौं महानगरपालिका के कर्मचारी अनुगमन के नाम पर बार बार सिसडोलस्थित डम्पिङ साइट भ्रमण करते आ रहे हैं जबकि उपलब्धि शून्य है।
भ्रमण के क्रम में इस वर्ष मंसिर तक के नाश्ता और खाना में मात्र १ लाख ५५ हजार ५ साै रुपया खर्च हाे चुका है। पिछले वर्ष २ लाख ११ हजार ५ साै रुपैयाँ खर्च हुआ था । इसमें इन्धन खर्च समावेश नहीं है । आने जाने में महानगर की सवारी का ही प्रयाेग हाेता है इन्धन खर्च मेकानिकल शाखा द्वारा उठाने की जानकारी महानगर ने दी है । कार्यभार सम्हालने केे दाे महीने के भीतर महानगरपालिका के वातावरण व्यवस्थापन विभाग प्रमुख हरिकुमार श्रेष्ठ ५ बार सिसडोल भ्रमण कर चुके हैं । कभी जनप्रतिनिधि ताे कभी प्राविधिक टोली के साथ यह खबर कान्तिपुर में प्रकाशित है ।

