Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा का सिमरा में एक सय ५१ किलो का माला से स्वागत 

 
दिवाकर भण्डारी द्वारा लिया गया फोटो, अन्न्पुर्न्ना पोस्ट से साभार
सिमरा ।  नेपाली कांग्रेस का सभापति एवम् पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा का  बारा के सिमरा में एक सय ५१ किलो का माला पहना कर स्वागत  किया गया है । दियालो होटल का उद्घाटन करने के लिये वीरगन्ज जाते वक्त देउवा  को नेपाली कांग्रेस जीतपुरसिमरा नगर समिति ने एक सौ ५१ किलो का माला पहनाया ।
नगर सभापति श्यामबाबु गुप्ता ने सिमरास्थित पार्टी कार्यालय में सभापति देउवा का स्वागत  माला पहनाकर   किया था  ।
सिमरा आये हुये  देउवा ने सञ्चारकर्मी के साथ  बोलने के लिये नहीं माना । सञ्चारकर्मी ने प्रश्न  करना चाहा परन्तु देउवा ने कहा कि अभी नही बोल सकते । इसके बाद  देउवा का स्वागत करने के लिये सिमरा बिमानस्थल में पूर्वमन्त्री फरमुल्ला मन्सुर, पूर्वसभासद राधेचन्द्र यादव, अजय चौरसिया, रमेश रिजाल, अजय द्धिवेदी, मधु शाही सहित बारा और पर्सा के  नेता तथा कार्यकतार्ओं की उपस्थिती थी । देउवा का  स्वागत करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता उतावले हो रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *