Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ढाका में भीषण आग लगने से अबतक 69 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

 

ढाका [ एजेंसी ]।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार की तड़के इमारतों में भीषण आग लगने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। यह आग राजधानी ढाका के चौकबाजार वाले संकरे इलाके में लगी। यह इलाका काफी सघन है। इस क्षेत्र में रिहायशी और कमर्शियल दुकानें और रेस्टोरेंट हैं। बांग्लादेश के फायर सर्विस प्रमुख अली अहमद ने बताया कि अभी तक हमने 45 शव बरामद किए हैं। उन्‍होंने कहा कि शवों की संख्या बढ़ सकती है। शवों की खोज के साथ राहत कार्य जारी है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण घटना हुई। बताया जा रहा है कि यहां अत्यधिक ज्वलनशील रसायन पदार्थ रखा था, जिसके कारण आग बड़ी तेजी से फैली। देखते-देखते आग इतनी भीषण हो गई कि उसकी लपटें आसपास की चार इमारतों में प्रवेश कर गई। बताया जा रहा है कि इलाका सघन होने के कारण और सड़कों पर जाम लगने के कारण लोग आग की लपटों में फंस गए। फायर विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। घटनास्‍थल पर बचाव कार्य जाारी है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ढाका मेडिकल कॉलेज ने कहा है कि 45 लोग घायल हैं, जिनकी स्थिति बहुत गंभीर है। बता दें कि 2010 में ढाका में एक पुरानी इमारत में आग लगने से 120 लोगों की मौत हुई थी। उस समय भी आग एक गोदाम में लगी थी, जहां ज्‍वलनशील पदार्थ रखा गया था। इसके चलते अाग ने विकराल रूप ग्रहण किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *