जनकपुर से नक्कली लाइसेन्स बनानेवाले सिंह गिरफ्तार !
जनकपुरधाम, २१ फरवरी । नक्कली चालक अनुमति पत्र (लाइसेन्स) बनाकर विक्री–वितरण करनेवाले प्रिन्स कुमार सिंह को जिला पुलिस कार्यालय धनुषा ने गिरफ्तार किया है । सिंह महोतरी जिला मनरासिसवा नगरपालिका–१ निवासी है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि सिंह जनकपुर यातायात व्यवस्था कार्यालय से ही नक्कली लाइसेन्स बनाते थे ।
पुलिस ने कहा है कि लाइसेन्स बनाने के लिए सेवाग्राही से अवैध रकम असूल करते थे । नक्कली लाइसेन्स निर्माण के लिए लिया गया रकम की रसिद भी पुलिस ने बरामद किया है । पीडित युवाओं के अनुसार यातायात व्यवस्था कार्यालय जनकपुर के सामने में ही बोर्ड लगाकर ठगी का धंदा चलता आ रहा है । पता चला है कि सिंह ने मिथिला नगरपालिका–४ निवासी १० युवाओं से लाइसेन्स बनाने के नाम में ४ लाख से अधिक रुपयां लेकर ठगी किया है ।

