Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनहरे पर्दे की संवेदनशील अभिनेत्री नूतन की आज है पुण्य तिथि

 

मुंबई।

Image result for image of nutan

रुपहले पर्दे पर अपनी सौम्य और सशक्त अभिनय से गहरी छाप छोड़ने वाली खूबसूरत अभिनेत्री नूतन  की आज पुण्यतिथि  है। नूतन का दौर ब्लैक एंड व्हाईट फ़िल्मों का दौर था लेकिन, उन्होंने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर जो रंग भरा वो आज भी बेहद सुनहरा है! वाकई उनका कोई मुकाबला नहीं। Image result for image of nutan

नूतन का जन्म मुंबई में ही 4 जून 1936 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता कुमारसेन समर्थ एक जाने-माने निर्देशक और कवि रहे हैं जबकि उनकी मां शोभना समर्थ एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं। ज़ाहिर है परिवार में कला को लेकर एक माहौल उन्हें विरासत में मिला। पंचगनी के एक कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद वो उच्च शिक्षा के लिए स्विटज़रलैंड चली गईं। जहां वो तकरीबन एक साल तक रहने के बाद देश लौट आईं। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि विदेश में बिताये गए वो एक साल उनके जीवन का सबसे यादगार वर्ष था। बता दें कि विदेश जाने से पहले वो कुछ फ़िल्में कर चुकी थीं जो कामयाब नहीं हो पायी। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘हमारी बेटी’ से डेब्यू किया था!

Related image

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com