Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में पुलवामा से भी बड़ा आतंकी हमला करने की तैयारी कर चुका है जैश

 

पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद भारत में एक बार फिर पुलवामा से बड़ा हमला करने का प्‍लान कर रहा है। इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि आतंकी एक बार फिर आत्‍मघाती हमले की योजना बना रहे हैं। पाकिस्‍तान में बैठे आतंकियों के आका और कश्‍मीर में बैठे आतंकियों के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्‍ट करने के बाद यह जानकारी खुफिया एजेंसी की तरफ से आई है। ये हमला अगले दो से तीन दिनों के भीतर ही हो सकता है। जिसके लिए गाड़ी भी तैयार कर ली गई है। खुफिया एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं उसके अनुसार जैश उत्तरी कश्मीर में चौकीबल और तंगधार में IED ब्लास्ट के जरिए हमला करने की साजिश रच रहा है।

पांच सौ किग्रा आरडीएक्‍स का इस्‍तेमाल
खुफिया एजेंसियों ने यह भी कहा है कि जैश के आतंकियों के द्वारा एक हरे रंग स्‍कार्पियो गाड़ी को तैयार कर लिया गया है। इस आत्‍मघाती हमले के लिए पहले से कहीं अधिक आरडीएक्‍स का इस्‍तेमाल किया जाना था। खुफिया एजेंसी ने कहा है कि आतंकी इसके लिए पांच सौ किग्रा आरडीएक्‍स का इस्‍तेमाल किया जाना था। एक अन्य इनपुट में ये भी पता चला है कि कुछ लोकल कश्मीरियों को आतंकी बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। बताया गया है कि सरहद के उसपार 5-6 आतंकी घुसपैठ के लिए गुरेज सेक्टर के पास बैठे हैं जो आतंकी आकाओं की तरफ से इजाजत मिलते ही भारत में दाखिल हो जाएंगे।

यह भी पढें   त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्र सुरक्षित

आतंकियों के बीच 16-17 फरवरी के बीच यह बातचीत हुई है। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह हमला भी जवानों पर ही किया जाना था। इनपुट के मुताबिक यह हमला जम्‍मू या राज्‍य के बाहर किया जा सकता है। आपको यहां पर बता दें कि सीमा पार से करीब 21 आतंकी भारत के अंदर घुसने के इंतजार में है। इसमें तीन आत्‍मघाती हमलावर भी शामिल हैं। खुफिया एजेंसियों से मिला इनपुट बेहद खास इसलिहाज से भी है क्‍योंकि मंगलवार को ही पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीवी पर आकर न सिर्फ भारत को धमकी दी थी बल्कि यहां तक कहा था कि यदि भारत के पास पुलवामा हमले को लेकर जो भी जानकारी हो वो उन्‍हें मुहैया करवाएं तो पाकिस्‍तान जरूर कार्यवाही करेगा।

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

पाकिस्‍तान के लिए घातक होगा कदम
आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों के रिश्‍ते काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत ने आतंकियों को सबक सिखाने के लिए जहां सेना को पूरी छूट दे दी है तो वहीं इमरान ने साफ कर दिया है कि यदि भारत ने पाकिस्‍तान में किसी तरह की कोई भी कार्रवाई की तो वह निश्चित तौर पर इसका जवाब देंगे। वहीं उनके मंत्री ने भारत को परमाणु हमले तक की धमकी दे डाली है। ऐसे में दूसरे बड़े हमले का खुफिया इनपुट दोनों ही देशों को चिंता में डालने वाला है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दोनों ही देशों के लिए यह समय बड़ा चुनौतीपूर्ण है। भारत जहां पाकिस्‍तान अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर पाकिस्‍तान को अलग-थलग करने की योजना पर काम कर रहा है वहीं पाकिस्‍तान अपनी छवि को बचाने की कोशिश कर रहा है। पाकिसतान के लिए यह समय इसलिए भी काफी संवेदनशील है क्‍योंकि वह अफगानिस्‍तान की शांतिवार्ता में मध्‍यस्‍थ बना हुआ है। इस छवि को वह भुनाने में भी लगा है। ऐसे में खुफिया एजेंसियों से मिला इनपुट उसके लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में पाकिस्‍तान को जरूरी होगा कि वह न सिर्फ पाकिस्‍तान में बैठे जैश के सरगना मसूद अजहर कड़े कदम उठाए बल्कि पाकिस्‍तान के लिए आत्‍मघाती बनने वाले इन कदमों को हर हाल में रोक दे।

यह भी पढें   राष्ट्रपति देंगे अपना महीने का वेतन

दैनिक जागरण से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com