देउवा से प्रतिवाद नही करना चाहता ; शेखर कोइराला
काठमांडू–
काँग्रेस केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा, सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ किसी भी प्रकार का प्रतिवाद नहीं करेंगे । सभापति शेरबहादुर देउवा तथा कोइराला परिवार के सदस्यों के साथ कुछ दिन पहले पार्टी में आगामी नेतृत्व कौन करेगा इस विषय पर सार्वजनिक रुप में आरोप प्रत्यारोप हुआ था ।
आगामी १४ वें महाधिबेशन में कोइराला परिवार ने सभापति पद में देउवा विरुद्ध उम्मीदवारी देने की बात कही तो देउवा भडक गये ।
बुधबार विरगञ्ज में आयोजित एक कार्यक्रम में कोइराला परिवार से देउवा ने कहा था ‘काँग्रेस कोइराला परिवार की वपौती नहीं है ’ पर काँग्रेस नेता शेखर कोइराला ने कहा, सभापति देउवा के दिये हुये उक्त अभिव्यक्ति पर वह किसी भी प्रकार का प्रतिवाद नहीं देंगे ।

