Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री माेदी प्रधानमंत्री के रुप में आज भी पहली पसन्द, राजीव गाँधी दूसरे नम्बर पर

 

भारत में अगले कुछ सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है और टाइम्स मेगा ऑनलाइन पोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए बड़ा समर्थन मिलता दिख रहा है। सर्वे में हिस्सा लेने वाले तीन-चौथाई से भी ज्यादा रीडर्स ने मोदी को प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद बताया है और करीब इतने ही लोगों का मानना है कि चुनाव के बाद मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। इस सर्वे में पांच लाख से ज़्यादा यूज़र्स ने हिस्सा लिया, लेकिन सटीक और निष्पक्ष नतीजों के लिए हमने सिर्फ उन यूज़र्स के वोट गिने, जिन्होंने ई-मेल आईडी से लॉग-इन करके सर्वे में हिस्सा लिया था .

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ गोविन्द भगवान की पूजा

पोल के नतीजे बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। करीब 84% यूज़र्स ने बताया कि अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं, तो प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी उनकी पहली पसंद होंगे। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दूसरे नंबर पर हैं। 8.33% यूज़र्स ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (1.44% वोट) और बीएसपी सुप्रीमो मायावती (0.43% वोट) का नंबर आता है। 5.9% यूज़र्स इन चारों के अलावा किसी अन्य को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

यह भी पढें   संवाद राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है : श्वेता दीप्ति

मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल का आकलन करते हुए दो-तिहाई से ज़्यादा लोगों ने इसे बढ़िया या बहुत बढ़िया बताया। कुल वोटों की बात करें, तो 59.51% लोग इसे बहुत बढ़िया मानते हैं, जबकि 22.29% लोग इसे बढ़िया मानते हैं। 8.25% लोगों ने मोदी सरकार के कार्यकाल को औसत बताया, जबकि 9.9% यूज़र्स की नज़र में यह खराब’ रहा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com