ए डीभिजन क्रिकेट प्रतियोगिता पर गुरांस पुस्तकालय का कब्जा
माला मिश्रा बिराटनगरबि । राटनगर में लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर योंग हर्ट तथा मोरंग जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त आयोजन में आयोजित ए डीभिजन क्रिकेट प्रतियोगिता का खेले गए फाइनल मैच में गुरांस पुस्तकालय ने हेराइजन क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराकर विजेता घोषित किये गए । बिराटनगर 19 स्थित मैदान में खेले गए प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहिले बैटिंग के लिए उतरी गुरांस पुस्तकालय ने निर्धारित 50 ओभर के खेल में 40 ओभर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए । गुरांस के खिलाड़ी साकिब हक 89 बॉल में 6 चक्का 6 चौका 77 रन तथा कुंदन यादव 13 रन का योगदान दिया । हेराइजन क्लब का दीपेश कंडेल 3 विकेट , पुष्प थापा 2 और फिदोष अंसारी 2 वीकेर लिया । जबाब में उतरी हेराइजन टीम ने 31 ओभर 1 बॉल में सभी विकेट खोकर 115 रन पर सिमट गई जिसमे पुष्प थापा 58 ,अमृत सिंह 17 रन का योगदान दिया । गुरांस टीम का इसान क्षेत्री 27 रन देकर 7 विकेट और कृष्णा मंडल 2 विकेट लिया । विजेता टीम गुरांस के खलाड़ी इसान क्षेत्री को मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला । प्रतियोगिता में मैन आफ दी सीरीज , उत्कृष्ट बॉलर गुरांस टीम के सिकिब हक, उत्कृष्ट विकेट कीपर हेराइजन टीम का राजन मगर को मिला । उत्कृष्ट फील्डिंग गुरांस टीम के मिलन कार्की तथा अनुशासित टीम गुरांस टीम घोषित हुए ।प्रतियोगिता का समापन समारोह में अतिथि संघीय सांसद अमनलाल मोदी , प्रदेश सांसद जयराम यादव आयोजक लायंस के अध्यक्ष सनातन मंडल , जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील पौडेल ने विजेता , उपविजेता , उत्कृष्ट खिलाड़ियो को बारी बारी मेडल व प्रमाण पत्र सौंपा । बता दे कि उक्त प्रतियोगिता में ए डिभिजन का 8 क्रिकेट क्लब का सहभागिता था।


