प्रदेश सांसद् ओली नहीं रहे
काठमांडू, २२ फरवरी । प्रदेश नं. ५ के सांसद् उत्तम कुमार ओली अब इस दुनियां में नहीं रहे हैं । कुछ दिन पहले दाङ में हुए सवारी दुर्घटना में वह गम्भीर घायल हुए थे । उपचार के दौरान आज (शुक्रबार) ३ बजे मेडिसिटी अस्पताल ही उनका निधन हो गया है ।
अस्पताल में कहा है कि दुर्घटना के बाद और उपचार के दौरान १६ दिन तक सांसद् ओली कोमा में ही रहे थे । ओली दाङ निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ (ख) से निर्वाचित प्रदेश सांसद् थे ।


