बंगला देश के विमान काे हाईजैक करने की काेशिश पायलट काे मारी गाेली
ढाका, एजेंसी।
बांग्लादेश के चिटगांव में रविवार को देर शाम एक अपहरणकर्ता ने ढाका-दुबई उड़ान ‘Biman BG 147’ को हाईजैक करने की कोशिश की। उसने कॉकपिट पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उसने पायलट दल के एक सदस्य को गोली मार दी। ज्यादातर यात्रियों को विमान से निकाल दिया गया है। बांग्लादेश पुलिस और सुरक्षा बलों ने विमान को को चारों आरे से घेर रखा है।
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक एक शख्स विमान में हथियार लेकर घुस गया। उसने विमान को हाईजैक करने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद चिटगांव हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और सुरक्षाबल तैनात हो गए हैं। विमान ने चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।
रिपोर्ट के अनुसार, एक चश्मदीद ने बताया कि अपहरणकर्ता ने फायरिंग की। एक पायलट ने जब अपहरणकर्ता को रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री से बात करना चाहता है। अपहरणकर्ता अभी भी विमान में सवार है और विवरण का इंतजार है। यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कम से कम एक कर्मचारी अपहरणकर्ता के साथ बना हुआ है। पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन एयरपोर्ट पर आ चुके हैं।

