Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है दिव्या भारती का जन्मदिन इतने सालाें बाद भी जिसकी माैत पहेली बनी हुई है

 

Image result for image of divya bharti

25 फरवरी को दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती  का बर्थडे होता है। आज अगर वो हमारे बीच होतीं तो अपना 45 वां बर्थडे  मना रही होतीं। बॉलीवुड में बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इक्का-दुक्का फ़िल्में करने के बावजूद भी अपनी एक मज़बूत पहचान बनायी। दिव्या भारती ऐसी ही हैं।

1992 में तीन हिट फ़िल्में देने के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई थी। उनकी रहस्यमयी मौत ने इंडस्ट्री में तब सनसनी फैला दी। उनकी मौत आज भी एक पहेली है। आइये जानते हैं समय से पहले मौत की गोद में समा जाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

 

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में ही हुआ। दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती एक बीमा अधिकारी थे। परिवार में मां मीता भारती के अलावा एक छोटा भाई कुणाल भी था। पिता की पहली पत्नी से दिव्या की एक बहन भी थी पूनम। दिव्या भारती की उम्र उस समय 14 साल की थी जब उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस और मॉडल क़ायनात अरोड़ा दिव्या भारती की कजिन हैं।

यह भी पढें   रुंगटा ग्रुप बीरगंज, नेपाल ने बाढ़ प्रभावित राहत कोष में दिए 2 करोड़ 1 लाख रुपये

 

करियर

करियर की बात करें तो दिव्या भारती ने अपने अभिनय की शुरुआत तेलुगु फ़िल्म “बोब्बिली राजा” से साल 1990 में की। लेकिन, उन्हें बड़ी सफलता हिंदी फ़िल्म ‘विश्वात्मा’ से मिली। साल 1992 तक आते-आते भारती ने स्वयं को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया था।

शादी

क्या आप जानते हैं दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में शादी भी कर ली थी। 1992 में 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फ़िल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। कहा जाता है कि यहीं से दिव्या अपने माता-पिता से दूर होती गयीं। इस वजह से दिव्या डिप्रेशन में रहने लगीं। माता-पिता से इस दूरी को भी लोग उनकी मौत से जोड़ कर देखते हैं।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के बीच चीन द्वारा तातोपानी सीमा नाका अनिश्चितकाल के लिए बंद

 

स्टारडम

साल 1992 में आयी फ़िल्म ‘दीवाना’ से दिव्या को एक पहचान मिली। यह शाह रुख़ ख़ान की डेब्यू फ़िल्म थी। 1992 में तीन सुपरहिट फ़िल्मों के बाद, 1993 की पहली रिलीज़ ‘क्षत्रिय’ थी। इस फ़िल्म में दिव्या के साथ रवीना टंडन, सन्नी देओल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। ‘क्षत्रिय’ उनके जीवनकाल में उनकी आखिरी रिलीज़ फ़िल्म थी। यह फ़िल्म मार्च में आई थी जबकि अप्रैल में उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म ‘रंग’ एक हिट फ़िल्म साबित हुई थी।

मौत

यह भी पढें   नेपाल मौसम अलर्ट: रसुवा बाढ़ प्रभावित जिलों में आज रात से परसों सुबह तक मध्यम बारिश की संभावना

5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या भारती की आखिरी रात साबित हुई। दिव्या की मौत उसी रात मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक पांच मंजिला इमारत से नीचे गिरने की वजह से हुई। कुछ लोगों ने माना कि यह आत्महत्या थी। जबकि कुछ लोगों को इस मौत में षड्यंत्र नजर आ रहा था और वे इसे मर्डर मान रहे थे। मुंबई पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में नाकामयाब रही और उनकी मौत के लगभग 5 साल के बाद इस केस की फ़ाइल 1998 में बन्द कर दी गयी।

 

 

Posted By: Hirendra J

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com