प्रदेश २ में राजपा के मन्त्रियाें काे बदलने का दबाब, कौन कौन खतरे में
राजपा नेपाल का प्रदेश सांसद तथा राज्यमन्त्रीयों को प्रदेश नम्बर २ के कुछ मंत्री तुरन्त परिवर्तन करने के लिये उस पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व पर दवाब दे रहे है । जनकपुर में जारी राजपा नेपाल के अध्यक्ष मण्डल, मन्त्री तथा प्रदेश सांसदों के संयुक्त बैठक में प्रदेश सांसद तथा राज्यमन्त्रीयों को मन्त्री परिवर्तन के लिये केन्द्रीय नेतृत्व पर दबाब दिया गया है ।
बैठक में प्रदेशसभा सदस्य और राज्य मन्त्री अपनी पार्टी के उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री रामनरेश राय और सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर साह के काम से असन्तुष्ट हैं, उनलोगों के स्थान पर दूसरे नेता को भेजना चाहते हैं ।
सांसदों ने मांग किया कि राज्य मन्त्री होने के बाद मंत्री लोग मंत्रालय नहीं आ रहे हैे, घर से ही काम कर रहे हैं इसलिये उनलोगों के स्थान में किसी दूसरे व्यक्ति को मंत्री बनाना चाहिये ।
मन्त्री राय अस्वस्थता दिखाते हुये पिछले बहुत दिनों से निवास से ही मंत्रालय का काम करते आ रहे हैं ।
बैठक में मन्त्री राय के कटु आलोचना के बाद पार्टी नेतृत्व को उनलोगों ने सफाई देने का मौका दिया । उन मंत्रियों ने अपने बचाव में कहा कि राज्यमंत्री और सांसदों द्वारा हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व में भ्रम फैलाने का कार्य किया जा रहा है ।
बैठक में रमेश पटेल, बाबुलाल साह, उपेन्द्र महतो और दुखी यादव लगायत अन्य सांसदों ने कहा कि मन्त्री राय तथा साह के काम कार्रवाई और कार्यसम्पादन अत्यन्त कमजोर है इसलिये इनलोगों से आगामी दिनों के लिये भी किसी प्रकार की आशा नहीं की जा सकती है । फिलहाल हटाना ही आवश्यक है ।
जवाब में केन्द्रीय नेतृत्व ने कहा कि तत्काल मन्त्रीयों को बदलना असम्भव है, इस पर स्थानिय नेताओं ने विद्रोह का चेतावनी दिया था । उसके बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष मण्डल के बैठक के द्वारा निर्णय करके आस्वस्त कराया ।


