सरकार अभिव्यक्ति तथा प्रेस स्वतन्त्रता के उपर अंकुश लगा रही है : महत
काठमाडौँ –
नेपाली काँग्रेस के सहमहामन्त्री डा प्रकाशशरण महत ने कहा है कि सरकार अभिव्यक्ति तथा प्रेस स्वतन्त्रता के उपर अंकुश लगा रही है ।
नेपाल प्रेस युनियनद्वारा सोमबार काठमाडौँ में आयोजित ‘साइबर कानुन र यसले मिडियामा पार्ने प्रभाव’ विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम में नेता महल ने यह आराेप लगाया है ।
उन्हाेंने कहा,‘साइबर के माध्यम से विभिन्न खोज तथा अनुसन्धान करना सहज हाे रहा है । प्रविधि के विकास के साथ ही विश्व काे मुट्ठी में रख सकते हैं । यह आम बदमी के लिए चिन्ता का विषय है पर कम्युनिष्ट सरकार साइबर के उपर धावा बाेल रही है ।
नेता महत ने चेतावनी दी कि सरकार सहजीकरण और समन्वय के स्थान पर नियन्त्रणमुखी हाे रही है और काँग्रेस इसके खिलाफ उतरेगी।
कार्यक्रम में डिएलए महासचिव लक्ष्मी दाहाल (रावल) डा. सुरज आचार्य आदि ने टिप्पणी की थी । उनलाेगाें ने विधेयक के दफा ८३, ८४, ९१ और ९२ में व्यवस्था के उपर केन्द्रीत हाेकर टिप्पणी की थी ।


