Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत का एक और सर्जिकल आपरेशन

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार खबर दी है कि भारत ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे हमला किया। खबर है कि भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया।कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया है।वायुसेना के सूत्रों के अनुसार गुलाम कश्मीर में 1000 किलो बम गिराए। इस स्ट्राइक में 12 मिराज 2000 जेट ने हिस्सा लिया। दूसरी तरफ भारत की इस कार्रवाई की तस्दीक सीमा पार से भी हुई है। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना पर एयर स्पेस के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय विमानों ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसपैठ की है। पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई हुई तो भारतीय विमानों ने जल्दबाजी में बालाकोट में बम गिरा दिया। पाकिस्तान ने फिलहाल किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com