Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेलिकाप्टर दुर्घटना में मन्त्री अधिकारी सहित ७ का निधन

 

काठमाडौं–
एयर डाइनेष्टी का ९ एन एएमआई कल साइन का हेलिकप्टर  दुर्घटना में पर्यटनमन्त्री रविन्द्र अधिकारीसहित ७ लाेगाें की मृत्यु हुई है ।  गृहप्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी ने ७ के मृत्यु हाेने की पुष्टि की है ।

 

 

प्रवक्ता सुवेदी के अनुसार मौसम की प्रतिकूलता के कारण  वुधबार ताप्लेजुङ के पाथीभरा मन्दिर नजदीक के जंगल में हेलिकोप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है । उन्हाेंने दुर्घटनास्थल में ७ लाेगाें के शवमिलने की बात बताई है ।

यह भी पढें   कप्तानगंज में हुई हिंसक घटना की जाँच के लिए गठित समिति विराटनगर में

घटनास्थल दुर्गम स्थान में हाेने के कारण उद्धार में कठिनाई आ रही है ।

दुर्घटना में हेलिकोप्टर में  सवार मन्त्री अधिकारीसहित प्रधानमन्त्री के निजी सचिव युवराज दाहाल, यति एयरलाईन्स के अध्यक्ष आङछिरिङ शेर्पा, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उपमहानिर्देशक विरेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के इन्जिनियर ध्रुबदास भोछिभया, मन्त्री अधिकारी के पिएसो अर्जुनकुमार घिमिरे और  क्याप्टेन प्रभाकर केसी का निधन हुआ है ।

काठमाडौँ से सेना का हेलिकप्टर घटनास्थल में अवतरण नही हाे पाने के कारण सेना का  हेलिकप्टर रस्सी के सहारे किसी तरह शव औठा रहे हैं । दाे शव लाया जा चुका है । 

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed