Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केदारनाथ धाम में 17 फीट से अधिक बर्फ जमी

 

केदारनाथ धाम में 17 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे यहां मंदिर का दरवाजा भी ढकने के कगार पर पहुंच चुका है।मंगलवार रात्रि से धाम में बर्फबारी हो रही है। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित मध्य हिमालय के निचले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है। रुद्रप्रयाग सहित घाटी क्षेत्रों में दोपहर तक तेज बारिश हुई ।snowfall/kedarnath केदारनाथ में मंगलवार रात्रि को 10 बजे से बर्फ शुरू हो गई थी, जो बुधवार दिनभर जारी रही। इस दौरान धाम में करीब 2.5 फीट तक नई बर्फ जम चुकी है, जिसके चलते यहां 17 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। मंदिर का पश्चिमी दरवाजे का सिर्फ ऊपरी हिस्सा दिख रहा है।धाम में मौजूद वुड स्टोन के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जनवरी से अभी तक धाम में हर दूसरे या तीसरे दिन बर्फबारी हो रही है।kedarnath, snowfall छह वर्षो में यह पहला मौका है, जब धाम में 17 फीट तक बर्फ जमा हुई है। यहां बिजली, पानी और संचार सेवा ठप पड़ी है। इसके अलावा परिसर सहित समुची केदारपुरी में भारी बर्फ जमा है ।उधर, मद्महेश्वर व तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड, हरियाला डांडा, कोदिमा, त्रियुगीनारायण, रांसी, गौंडार सहित कालीमठ के कालशिला, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला में भारी बर्फबारी हुई है।Kedarnath Dham Snowfall Exclusive photos इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य घाटी क्षेत्रों में दोपहर बाद तक बारिश हुई। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ, जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।kedarnath, snowfall

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *