Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान कल भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करेगा

 

इस्लामाबाद (प्रेट्र)। 

सीमा पर जारी भारी तनाव और भारतीय सेना के संभावित एक्शन से घबराए पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर को छोड़ने की घोषणा कर दी है। पाक संसद के साझा सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज कहा कि शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे।

पाक संसद में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को हमने तनाव कम करने के लिए खोलने का फैसला किया। हमें डर था कि चुनाव से पहले कोई ना कोई घटना जरूर होगी। इमरान खान ने कहा कि कौन सा मुल्क पुलवामा जैसी दहशतगर्दी करवाएगा? इससे पाकिस्तान को क्या मिलता? भारत ने सबूत नहीं दिया और युद्ध का हालात बना दिया गया। भारत का पुलवामा पर डॉजियर आज पाकिस्तान पहुंचा है। इससे दो दिन पहले ही भारत ने संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया।

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा: द्विपक्षीय संबंधों को नई गति, UPI-NPI कनेक्टिविटी और कानूनी सहयोग पर अहम सहमति

पीएम मोदी से बात करने की कोशिश कीः पाक  पीएम
हमने सेना प्रमुखों से बात की क्या कोई जवाब दिया जाए। हमें पता था कि उन्होंने बम फेंके थे, कोई हताहत नहीं हुआ तो हमने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अगले दिन सिर्फ ये दिखाने के लिए हमारे में ताकत है, अगर आप कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। किसी को टारगेट नहीं किया गया। इमरान खान ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के 2 जेट को गिराया। हमने कल भी पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की थी।

तनाव कम करने की बात को पाकिस्तान की कमजोरी न समझा जाएः इमरान
भारत अब कोई ऐक्शन लेता है तो हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी। भारत कहता है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर ब्लैकमेल कर रहा है। टेंशन से पाक या भारत किसी को फायदा नहीं होगा। शाम को मैं तुर्की के राष्ट्रपति से बात करूंगा। हालांकि तनाव कम करने को पाकिस्तान की कमजोरी न समझा जाए।

यह भी पढें   राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

पाक विदेश मंत्री पहले ही दे दिए थे संकेत
वहीं इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अगर पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) की वापसी से डि-एस्केलेशन आफ टेंशन (शांति) स्थापित होती है, तो पाकिस्तान पायलट को भी लौटने के लिए तैयार है। इसके साथ ही कुरैशी ने एक और पैंतरा चलते हुए कहा कि इमरान खान भारत के पीएम (नरेंद्र मोदी) को फोन करने को तैयार हैं। भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पायलट की जल्द रिहाई होनी चाहिए, सौदेबाजी का तो सवाल ही नहीं उठता है।

यह भी पढें   सचिव कृष्णहरि पुष्कर को प्रहरी ने नियंत्रण में लेकर छोड़ा

वहीं पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने उनसे विंग कमांडर को छोड़ने की अपील की है। विदेश विभाग के प्रवक्ता शाह फैजल ने कहा कि भारत ने पायलट का मुद्दा पाक के समक्ष उठाया है। हम आने वाले दिनों में तय करेंगे कि कमाडंर पर क्या नियम लागू हों। उसे युद्धबंदी का दर्जा दिया जाए या नहीं।

साथ ही पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि भारत को लगता है कि उनके पायलट से बुरा व्यवहार किया जा रहा है तो ये सही नहीं है। भारतीय कमांडर पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि भारत को लगता है कि पाक ने कोई सैन्य कार्रवाई की। जबकि पाकिस्तान का निशाना भारत के सैन्य ठिकाने नहीं थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *