Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

हल्की हंसी-मजाक न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से बचें। हानि होगी। किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


वृष

धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। चिंता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।


मिथुन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी से बगैर कारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा।


कर्क

कोर्ट व कचहरी के कार्यों की रुकावट किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।


सिंह

चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी व्यक्ति के सहयोग से पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। समय अनुकूल है।


कन्या

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नए विचार मन में आएंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।


तुला

अकारण विवाद हो सकता है, मान कम होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


वृश्चिक

प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से रुके कार्य में गति आएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट रहेंगे। नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा।

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

धनु

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित लाभ होंगे। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपर्क बनाएं। धनलाभ मनोनुकूल रहेगा।


मकर

थकान व कमजोरी रह सकते हैं। चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।


कुंभ

बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। यात्रा संभव है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी।


मीन

वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय गुजरेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *