टुंडीखेल में नेपाली सेना ने भव्यता के साथ मनाया सेना दिवस
काठमांडू, ४ मार्च । नेपाली सेनाओं ने शिवरात्री तथा सेना दिवस विशेष कार्यक्रम के साथ मनाया । सेनाओं ने सैनिक दिवस के अवसर पर सैनिकमन्च टुंडीखेल में आज सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था । कार्यक्रम में सैनिक कवाज, हथियार तथा उपकरण प्रदर्शन, ब्याण्ड, विशेष फौज के साथ प्रदर्शन किया ।
इसी प्रकार सेनाओं ने प्यारासुट के माध्यम से फ्रि फल जम्प का भी प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में सातों प्रदेश की संस्कृति झलकने वाली झांकी प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति विद्या भण्डारी, उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन, प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, सभामुख, उपसभामुख तथा विभिन्न मंत्रियों की सहभागिता थी । सैनिक दिवस के अवसर पर कला कौशल से निपुण गण तथा गुल्म को पुरुस्कृत किया गया ।

