Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की एक न्यूज एजेंसी ने हूबहू इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट का आविष्कार किया

 

बीजिंग, एजेंसी।

 दुनिया में टेक्नोलॉजी कितनी आगे पहुंच चुकी है इसको हर कोई भली भांति समझ पा रहा है। आज हर कोई टेक्नोलॉजी के सहारे अपने काम करने में लगा है। फिर चाहे वो इंसान का काम एक रोबोट ही क्यों ना करे। जी हां, चीन की एक न्यूज एजेंसी ने हूबहू इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट का आविष्कार किया है। बता दें कि रविवार को पहली बार इस इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट न्यूज एंकर का इस्तेमाल बीजिंग में होने वाली वार्षिक संसद की बैठक को प्रस्तुत करने के लिए किया गया। न्यूज पेश करते हुए यह रोबोट देखकर आसानी से अंदाजा नहीं लगता कि यह इंसान नहीं है।

यह भी पढें   अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार

शिन श्याओमेंग ‘ नाम के इस रोबोट ने टेक्नोलॉजी की दुनिया को और आगे बढ़ाया है। समाचार एजेंसी द्वारा एक मिनट का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें छोटे बालों वाला, झुमके पहने एक रोबोट, जो बिल्कुल किसी महिला की तरह दिखता है, नजर आ रहा है। देखें वीडियो…

दरअसल, इस तकनीक को विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि अपने एक न्यूज एंकर के हूबहू इस रोबोट को शिन्हुआ और सोगो इंक ने मिलकर बनाया है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में ये न्यूज एजेंसी वुजैन में आयोजित हुए विश्व इंटरनेट सम्मेलन में  पुरुषों के कपड़े पहने दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस न्यूज एंकरों को पेश कर चुकी है।

ज्ञात हो कि चीन एआई तकनीक पर काफी काम कर रहा है। चीन ने जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के जरिए दुनिया को रोबोट न्यूज एंकर दिया है, वहीं अभी चीन सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लेकर भी काम कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *