डा. सीके राउत जेल से रिहा !
काठमांडू, ८ मार्च । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक डा. सीके राउत थुना मुक्त हुए हैं । सर्वोच्च अदालत ने उनको तारिख में रिहा करने के आदेश देने के बाद उनको जले से मुक्त किया गया है । वह राज्य विप्लव मुद्दा में केन्द्रीय कारागार में थे ।
बिहिबार प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा और न्यायाधीश पुरुषोत्तम भण्डारी के इजलास ने डा. राउत को साधारण तारीख में रिहा करने के लिए आदेश दिया है । स्मरणीय जिला अदालत रौतहट ने राउत को पुर्पक्ष में रखने के लिए आदेश दिया था और उच्च अदलत ने उस आदेश को सदर किया था । जब मुद्दा सर्वोच्च अदालत तक पहुँच गई तो सर्वोच्च ने कहा कि राउत के विरुद्ध जो आरोप है, उस संबंधी कोई भी प्रमाण नहीं मिला है, इसीलिए उनको साधारण तारेख में रिहा किया जाता है ।

