प्रधानमंत्री ओली के कार्यशैली से बरिष्ठ नेता नेपाल असंतुष्ट
काठमांडू– सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा)का वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने पार्टी अध्यक्ष एवम् प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के कार्यशैली प्रति असन्तुष्टि व्यक्त किया है । वरिष्ठ नेता नेपाल ने पार्टी अध्यक्ष ओली को इशारा करते हुये कहा कि पार्टी को विधि अनुसार आगे बढना चाहिये क्योंकि दो पार्टी बीच के सांगठनिक एकीकरण का काम अभी तक निष्कर्ष मे नहीं पहुंचा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व एमाले और पूर्व माओवादी केन्द्र बीच किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने के बाबजूद भी पार्टी की विधि तथा प्रक्रिया अनुसार आगे नहीं बढा जा रहा है और पार्टी की सांगठानिक एकीकरण के काम में भी ढीला सुस्ती हो रहा है । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुये वरिष्ठ नेता नेपाल ने दुख व्यक्त किया कि पार्टी की राजनीतिक प्रतिवेदन अभीतक नहीं छपा है ।


