नेपाली सेना में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होने देंगे ः रक्षामंत्री पोखरेल
|
|
नेपाली सेना में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होने देंगे ः रक्षामंत्री पोखरेल
विराटनगर – उपप्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि संविधान के अनुमति वगैर कोई भी काम नहीं हो सकता । विराटनगर विमानस्थल में सञ्चारकर्मियों के साथ संक्षिप्त बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि अदालत की फैसला को सबको स्वीकार करना होगा । उपप्रधानमन्त्री पोखरेल ने यह उल्लेख करते हुये कहा कि अदालत के फैसला के विरुद्ध में आन्दोलन करने के लिये उत्सुक राष्ट्रिय जनता पार्टी का यह निर्णय अनुचित है क्योंकि कानून का सभी को इमान्दारी के साथ पालन करना चाहिये ।
पोखरेल ने यह स्पष्ट करते हुये कहा कि देश के तीनों तह का सरकारी अधिकार संविधान ने सुनिश्चित कर दिया है और उस अधिकार को कार्यान्वयन करने के लिये कानून का निर्माण हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि देश में तीव्र गति से विकास होने के लिये कार्य का आधारनिर्माण हो चुका है और आपराधिक गतिविधि करने वाले को सरकार नियंत्रन मे लेगी । एन्होंने यह भी कहा कि विशुद्ध एवं व्यावसायिक नेपाली सेना में राजनीतिक हस्तक्षेप कभी नहीं होगा ।


