Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा ने मिलापत्र के लिये फोरम को भेजा जबाब

 
१गते, शुक्रवार,  काठमांडू– राष्टी«य जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने संघीय समाजवादी फोरम नेपाल को जबाब भेजा है । फोरम नेपाल ने एक महीना पहले वार्ता के लिये पत्र भेजा था । उसी पत्र का जबाब राजपा ने आज भेजा है । राजपा नेपाल ने जानकारी दिया कि तीन दिन तक हयात होटल में राजपा नेपाल का बैठक चला और बैठक में फोरम नेपाल के साथ  एकता करने का निर्णय हुआ । उस निर्णय के बाद आज फोरम नेपाल को पत्र भेजा गया है । फोरम के साथ साथ अन्य पार्टी के साथ एकता तथा सहकार्य की जिम्मेदारी राजपा अध्यक्षमंडल का सदस्य राजेन्द्र महतो को दिया गया है ।
इसी प्रकार पार्टी श्रोत के जानकारी अनुसार स्थानीय तह परिचालन की जिम्मेदारी अध्यक्षमण्डल का सदस्य अनिलकुमार झा को दिया गया है ।  प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अध्यक्षमण्डल का सदस्य राजकिशोर यादव को दिया गया है और दो नम्बर प्रदेश की सरकार सञ्चालन के विषय की जिम्मेदारी अध्यक्षमण्डल का सदस्य महेन्द्रराय यादव को दिया गया है ।
इसी बीच  प्रदेश नम्बर दो के लिये सरकार संचालन  के संबंध में भी टिका टिप्पणी शुरु होने के बाद  प्रदे्.श दो के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत और भौतिक पूर्वाधार मंत्री जितेन्द्र सोनल  राजपा नेपाल के अध्यक्ष मंडल के साथ  बात चीत की है ।
  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com