Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पवित्र,सुन्दर,हरित,समृद्ध जलेश्वर में सरसफाई सम्मलेन

 
  आज मिति 2075-12-01 शुक्रवार के दिन 1 बजे जलेश्वर नगरपालिका के वार्ड नं 3 मलिवारा में (नगरस्तरिय सरसफाई सम्मलेन) कार्यक्रम हुआ। जिसका मूल नारा
‘पवित्,सुन्दर,हरित,समृद्ध जलेश्वर’
“खुल्ला दिशा मुक्त जलेश्वर” के साथ रखा गया था। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर के मेयर श्री रामशंकर मिश्र जी ने किया। वही प्रमुख अतिथि के रुपमे श्रीमति रानी शर्मा तिवारी ज्यू, श्री सुरेश प्रसाद सिंह जी, श्री बजरंग नेपाली, श्री वैदनाथ चौधरी लगायत नगरपालिका अंतर्गत के सभी कार्यालयों के प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, पार्टी प्रतिनिधि, यूनिसेफ, यु के ए आई डी, D-WASH-CC के संयोजन तथा जलेश्वर न.पा. के आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में जानकारी दिया गया कि जलेश्वर न. पा. में अभी कमसेकम तीन हजार (83%) ऐसे हैं, जिस घर में शौचालय नहीं है। पिगौना, थरुआहि लगायत के वार्ड ने अपने को खुलादिसा मुक्त क्षेत्र घोषित कर लिया है। आज वार्ड तीन के अध्यक्ष श्री संजय पांडे जी भी अपने वार्ड को जल्द ही खुला दिसामुक्त घोषना करने का एलान किया। नेपाल के 77 जिला में 65 जिला खुलादिसा मुक्त घोषणा हो चूका है। महोत्तरी जिला में जलेश्वर न.पा. ही सबसे पीछे चल रहा है, ऐसा वक्ताओं को कहना था। परन्तु दलित परिबार के राम दुलारी राम को घर में सौचालय प्रयोग करने के कारण सांसद रानी शर्मा तिवारी के द्वारा दोसल्ला अर्पण कर सम्मानित किया गया। विभिन्न जिला से आए महानुभावों का व्यंग्य था की जलेश्वर बासी ने सभ्यता को अभी तक नहीं समझ सका। सीधा परिभाषा है, जहाँ सफाई है वहाँ सभ्यता है। और जहाँ गन्दगी है, वहाँ असभ्यता है। नेपाल-भारत सीमा पे एक भी सार्वजनिक सौचालय नहीं होना हामारी सोच में कमी है, इसे दर्शाता है। इस कार्यकम को चार चाँद लगाने के लिए मिथिला दर्पण के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण भारत नेपाल के सीमा से सटे यह क्षेत्र कुछ समय के लिए गुंजायमान होकर एकाकार होगया था। विभिन्न वक्ताओं ने सौचालय के महत्व पर वैज्ञानिक तथा आयुर्वेदिक तथ्यों को उजागर कर चेतना प्रसार का काम किया। वही उदघोषक के रुपमे श्री सुदीप झा की प्रस्तुति वेहद प्रभावकारी रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com