Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपल्व संगठित रूप में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैंः संचारमंत्री बाँस्कोटा

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू , १५ मार्च ।
सरकार ने साफ किया है कि विप्लव समूह पर प्रतिबंध इसलिए लगाना पड़ा है, क्योंकि वो संगठित रूप में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है । मंत्रिपरिषद बैठक के निर्णयों को साझा करने के लिए संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्रालय में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के प्रवक्त एवं संचार मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने ये जानकारी दी ।

उन्होंने साफ किया कि विप्लव समूह के बम विस्फोट, आगजनी, चंदा वसूली, अपहरण, हत्या जैसी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जनता के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजÞर सरकार ने उसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है ।

यह भी पढें   रेड बुल कृति अवार्ड्स के 13वें संस्करण के तहत ‘कृति कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन

मंत्रिपरिषद की बैठक ने अवैध हथियार और खजाना नियंत्रण के लिए ३५ दिनों की मोहलत देने का निर्णय किया है । मंत्री बाँस्कोटा ने बताया कि बिना लाइसेंस रखे गए हथियार या लाइसेंसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी के नाम पर दर्ज कराए बिना रखे गए हथियार को नजदीक के प्रहरी कार्यालय, जिला प्रशासन कार्यालय या नेपाली सेना को सुपूर्द करने को सूचना जारी की गई है । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस तरह हथियार पेश करने वालों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

बैठक ने खुमलटार में स्थित ११८ रोपनी जमीन में सूचना पार्क स्थापना करने और वहीं रेडियों नेपाल के नाम पर स्थित ४२ रोपनी जÞमीन को नेपाल दूर संचार प्राधिकरण को देने और उससे प्राप्त रकम को रेडियो नेपाल द्वारा विकास में खर्च किए जाने का निर्णय किया ।

इसके अलावा बैठक ने चीन और नेपाल सरकार के बीच पारवाहन ढोवाई समझौता क्रियान्वयन का प्रोटोकल स्वीकृत कर इस पर हस्ताक्षर के लिए उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय को अख्तियार देने का निर्णय किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com