पर्सा फोरम का खिसकता जनाधार, जरी लामा राजपा में प्रवेश
रेयाज आलम, बीरगंज, चैत्र १ गते शुक्रवार | पर्सा के ठोरी गावपालिका के सुवर्णपुर में राष्ट्रीय जनता पार्टी का पार्टी प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राजपा के सह-अध्यक्ष तथा पर्सा निर्वाचन क्षेत्र न.४ के संघीय सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण के प्रमुख आतिथ्य और प्रदेश सांसद रमेश पटेल के बिशेष आतिथ्य में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस और नेकपा के नेता कार्यकर्त्ता राजपा में प्रवेश किए। सुवर्णपुर के पूर्व गाबिस अध्यक्ष जारी लामा, पुर्व नेकपा माओबादी के केन्द्रिय सदस्य शिरोमणी सापकोटा, भीम बहादुर पखरिन, हरी चौलागाई, बिष्णु बुढाथोकी, रमेश थिङ लामा, सुनिल लामा के साथ सुन लामा, विमल प्रधान, चन्द्र बहादुर नेवार, डुक्पा लामा, बाबुराम बुढाथोकी, कमला पौडेल, मगनी शाह समेत करीब डेढ सौ नेता कार्यकर्ता ने राजपा में प्रवेश किया।सुवर्णपुर के प्रभावशाली नेता जरी लामा और पुर्व माओबादी के केन्द्रिय सदस्य शिरोमणी सापकोटा का फोरम में लाने का प्रयास हो रहा था। जिसमे कई बार जिला अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेता रणध्वज कंदनवा से बात हुई थी, लेकिन पार्टी के उदासीनता के कारण जरी लामा को राजपा में जाना उचित लगा।
राजबली यादव और जरी लामा का फोरम में नहीं आने से पर्सा निर्वाचन क्षेत्र न.४ में फोरम कमजोर होता जा रहा है। गौरतलब है की पर्सा निर्वाचन क्षेत्र न.४ में मुख्यमंत्री और जिला इंचार्ज सिंघासन साह कलवार का गांव भी पड़ता है, वहां फोरम का कमजोर पड़ना, फोरम के खिसकते जनाधार को संकेत करता है। ये पर्सा फोरम के नेता-कार्यकर्त्ता के लिए चिंता का बिषय बना हुआ है। पर्सा निर्वाचन क्षेत्र न.४ में मधेशी- पहाड़ी मिश्रित लोग रहते है, जिसमे पहाड़ी क्षेत्र में मधेशी दलों का पकड़ न्यून है, जरीलामा को पार्टी प्रेवश कराकर राजपा ने बाजी मार ली । राजपा के पर्सा जिल्ला अध्यक्ष जगदिश पटेल के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में राजपा के महासचिव शिव पटेल, जिल्ला सचिव राजेश साह, युवा नेता माधव चौहान समेत की उपस्थिति रही।


