Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में अब शान्ति ही शान्ति ः लालबाबू पण्डित

 


३० गते, गुरुवार, जनकपुर–संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबु पण्डित ने आशवस्त कराते हुये कहा कि अब मधेश में किसी भी प्रकार का विखण्डन का नारा नहीं लगेगा । आज गुरुवार जनकपुर में प्रेस चौतारी और प्रेस सेन्टर द्वारा संयुक्त आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मन्त्री पण्डित ने कहा कि अबम धेश में विखण्डन का नारा नहीं लगेगा ।

सिके राउत के तरफ इशारा करते हुये मन्त्री पण्डित ने कहा कि कुछ दिन पहले ११ बूंदे सहमति के बाद मधेश में अब राष्ट्र विखण्डन के मुदा का अन्त्य हो गया है । अब राष्ट्र समृद्धि लतथा विकास के तरफ अग्रसर होगी ।
उन्होंने दाबे के साथ कहा कि राजनीति द्वन्द्व समाप्त होने के साथ ही देश में स्थिरता कायम हो जायेगा ।
उन्होंने बताया कि देश अब किसी भी द्वन्द्व में नहीं फंसेगी और आवश्यकता अनुसार संविधान संशोधन होगा ।
उन्होंने विप्लव समूह से आह्वान करते हुये कहा कि अराजक गतिविधि को छोडकर सरकार के खुला वाताृ के विकलप में आना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com