Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वसत्तावादी चरित्र से देश सञ्चालन नहीं हो सकताः नेता खाँड

 

बटुवल १६ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खाँड ने कहा है कि एक दलीय व्यवस्था और सर्वसत्तावादी चरित्र को लेकर अब सत्ता सञ्चालन नहीं किया जा सकता । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की राजनीतिक चरित्र पर आशंका व्यक्त करते हुए नेता खाँड ने शनिबार बुटवल में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए ऐसा कहा है । नेता खाँड को मानना है कि नेकपा और आन्दोलनरत विप्लव समूह ने कई बार संसदीय व्यवस्था के विकल्प में अभिव्यक्ति दिया है, जो स्वीकार्य नहीं है । उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था ही विविधता को सम्बोधन कर सकता है, इसका विकल्प खोजना ठीक नहीं है ।
नेता खाँड ने कहा कि नेत्रविक्रम चन्द के ऊपर सरकार ने जो प्रतिबन्ध लगाया है, वह भी आवश्यक नहीं है । उन्होंने कहा कि इसतरह का निषेधात्मक राजनीति से देश द्वन्द्व में फंस सकता है । विप्लव समूह को शान्ति प्रक्रिया में समावेश करने के लिए आग्रह करते हुए नेता खाँडने कहा कि इसके लिए वार्ता और सहमति को ही जोर देना चाहिए । इसीतरह उन्होंने ने कहा कि सीके राउत के साथ सरकार ने जो सहमति की है, वह विरोधाभाषपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा– ‘देश को खण्डित करनेवाला विषय को लेकर किसी भी प्रकार का जनमत संग्रह नहीं हो सकता ।’ नेता खाँड ने प्रदेश नं. ५ की स्थायी राजधानी और नामाकरण तय करने के लिए भी प्रदेश सरकार से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *