न्याम्स के उप–कुलपति में डा. साह नियुक्त
काठमांडू, १६ मार्च । चिकित्सा विज्ञान राष्ट्रीय प्रतिष्ठान (न्याम्स) के उपकुलपति में डा. देवनारायण साह नियुक्त हो गए हैं । शुक्रबार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने डा. साह को न्याम्स–उपकुलपति में नियुक्त किए हैं । उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्यमन्त्री एवं न्याम्स के सहकुलपति उपेन्द्र यादव द्वारा सिफारिश होने पर डा. साह को उक्त पद में नियुक्त किया गया है ।
इसीतरह उपकुलपति साह के सिफारिश अनुसार उपप्रधानमन्त्री यादव ने न्याम्स के अन्य पदाधिकारी को भी नियुक्त किए हैं । नवनियुक्त अन्य पदाधिकारियों में पर्सा निवासी प्राडा सुवोधकुमार अधिकारी शिक्षाध्यक्ष, पाँचथर निवासी प्रमिला देवान रजिष्ट्रार, सुनसरी निवासी प्राडा पियुस दाहाल डीन, सप्तरी निवासी डा. केदारप्रसाद सेञ्चुरी वीर अस्पताल के निर्देशक के रुप में नियुक्त हुए हैं । नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल ४ वर्ष का है ।
प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की उपस्थिति में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में शुक्रबार अपनी पद का शपथ ग्रहण किया है ।

