Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के बीच के पारवहन व्यवस्था काे सहज बनाने के लिए नई दिल्ली में वार्ता

 

नेपाल और भारत के बीच के पारवहन व्यवस्था काे सहज बनाने के लिए विभिन्न समय में हुए द्विपक्षीय विनिमयपत्र (एलओई) एकीकरणसम्बन्धी बैठक भारत की राजधानी नईदिल्ली में हाेगी ।

इसी चैत्र ४ और ५ गते हाने वाली सहसचिवस्तरीय उक्त बैठक में पानीजहाज से मालसामान स्थानान्तरण, ‘लेटर अफ एक्सचेञ्ज’ (एलओई) का एकीकरण, बृहत् परिमाण के मालसामान का व्यवस्थापन, उडिसा के मुन्द्रा और गुजरात के ढाम्रा बन्दरगाह सञ्चालन और जलमार्ग के विषय में विचार विमर्श हाेगा।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

बैठक में भाग लेने के लिए उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय के सहसचिव रविशङ्कर सैंजु नेतृत्व मे नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली गए हैं ।

प्रतिनिधिमण्डल में उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय, अर्थ और परराष्ट्र मन्त्रालय के सहसचिव के साथ ही कोलाकाता के लिए नेपाल के महावाणिज्यदूत, नयाँदिल्लीस्थित नेपाली दूतावास के सहसचिव शामिल हैं यह जानकारी प्रतिनिधिमण्डल के नेता सैँजु काे उद्र्त करते हुए रासस ने दी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com