काठमांडू में वर्डफ्लु पुष्टि
काठमांडू, १८ मार्च । काठमांडू तारकेश्वर स्थित दो पोल्टीफर्म में वर्डफ्लु संक्रमण पाया गया है । तारकेश्वर–७ स्थित श्यामसुन्दर बस्नेत द्वारा संचालित सागर पोल्टीफर्म और श्यामकुमार बस्नेत द्वारा संचालित आकाश पोल्टीफर्म में रहे मुर्गा में वर्डफ्लु संक्रमण पुष्टि हुई है । वर्डफ्लु पुष्टि होने के बाद दोनों फर्म में रहे करीब २८ हजार मुर्गा नष्ट की गई है ।
नगर पशुशाखा प्रमुख डा. जयप्रकाश राय यादव ने कहा है कि अन्य फर्म में भी बर्डफ्लु की आशंका हो रही है, जहां शंका है, उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है ।

