भारत में प्रतिबंधित माछा नेपाल में हो रहा है विक्री–वितरण
काठमांडू, १८ मार्च । अधिक विषादी प्रयोग के कारण भारत में प्रतिबंधित माछा नेपाली बाजार में खुला रुप में विक्रीवितरण हो रहा है । भारतीय शहर आन्ध्र प्रदेश में उत्पादित माछा विषादीयुक्त रसायन के साथ नेपाल आता है, जो नेपालगंज के विभिन्न पसल में खुला रुप में विक्रीवितरण हो रहा है ।
भारत से नेपालगंज तक माछा लाने के लिए कम से कम १० दिन लग जाता है । उसमें फर्मलिन (माछा को ताजा रखने के लिए प्रयोग होनेवाला केमिकल) मिलाकर नेपाल लाया जाता है, उक्त केमिकल मानव स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से हानिकारक है । उक्त केमिकल प्रयोग किया गया माछा उपभोग में आन्ध्र प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध किया है । लेकनि नेपालगंज की बाजार में खुला विक्री–वितरण हो रहा है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

