एक महिना में ७७ अरब रेमिट्यान्स वृद्धि
काठमांडू, १८ मार्च । तथ्यांक कहता है कि नेपाल से वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों की संख्या में कमी आ रही है । लेकिन विप्रेषण आप्रवाह (रेमिट्यान्स) देखें तो वृद्धि हो रही है । एक महिना की अवधि को तथ्यांक देखे तो ७७ अरब से अधिक रेमिट्यान्स में वृद्धि हुई है । जानकार लागों को मानना है कि पुनः श्रम स्वीकृति लेकर वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों की संख्या में वृद्धि होने के कारण रेमिट्यान्स में वृद्धि हो गई है ।
चालू आर्थिक वर्ष माघ महीना तक की विप्रेषण आप्रवाह ५१५ अरब ५५ करोड पहुँच गया है । यह विप्रेषण पौष महिना की तुलना में ७७ अरब १९ करोड से अधिक है । चालू आर्थिक वर्ष पौष महिना तक ४४३ अर्ब ३६ करोड विप्रेषण आया था । नेपाल राष्ट्र बैंक का तथ्यांक अनुसार गत आव की सोही अवधि की तुलना में इस साल १ खरब १४ अरब २० करोड अर्थात् २८.५ प्रतिशत से विप्रेषण आप्रवाह में वृद्धि हुई है । यह समाचार आज प्रकाशित कारोबार दैनिक में है ।

