Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वित्तीय संस्था नियमन के लिए अलग कानून बनाने की तैयारी

 

काठमांडू, १८ मार्च । अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा बैंक तथा वित्तिय संस्थाओं को नियमन करने के लिये एक अलग कानून बनाने के तैयारी में लगे हुये हैं । अर्थमंत्री डा. युवराज खतिवडा ने जानकारी दिया कि बैंक तथा वित्तिय संस्थाओं द्वारा जथाभावी लगानी किया जाता है, इसलिये इसको नियन्त्रण करने के लिये सरकार एक अलग कानून बनाने के तैयारी में लगी हुयी है ।
सोमबार काठमांडू के नयाँ बानेश्वर स्थित नागरिक लगानी कोष के कार्यालय भवन शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री खतिवडा कोष को निर्देशन देते हुये कहा कि पूंजी बाजार में लगानी बढाना चाहिये । उन्होंने सरकारी बैंक तथा वित्तिय संस्थाओं को सचेत कराते हुये कहा कि आप लोग मौद्रिक बजार में लगानी नहीं कर सकते । उनका कहना हे कि आयआर्जन होने वाले क्षेत्र में लगानी करके नागरिक लगानी कोष कोे पूँजी बजार के विस्तार में योगदान देना चाहिये ।
अर्थमन्त्री खतिवडा ने नागरिक लगानी कोष को योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम को प्रभावकारी बनाने के तरफ भी ध्यान आकर्षण कराया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed