Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के टिहुकी में आगलगी से लालबाबू समेत १२ लोगो का घर जला

 

रेयाज आलम, बीरगंज,चैत्र ४ गते,सोमवार | पर्सा के छिपहर माई  गावपालिका के वड़ा न.२ के टिहुकी में आगलगी से १२ घर जलकर ख़ाक हो गए। आग साहू मिया धुनिया के घर से फैलकर मनिरमिया धुनिया, हकमुदिन मिया धुनिया, नाइन मियां धुनिया, फईम मियां धुनिया, भोला पासवान, रामशरण पासवान, शिवशरण पासवान, सहीन मियां धुनिया, मुकेश कुमार पासवान, देव् चरण पासवान और लालबाबू पासवान का घर जलकर खाक हो गया। आगलगी में पचासो लाख का क्षति हुआ है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

आग साहू मिया धुनिया के गोठ में मच्छर भगाने के लिए किए गए धुए से फैलकर लगी। आगलगी में दो लोग घायल हुए है। दिन के २ बजकर ३० मिनट पर लगे आग को वहां के जनपथ प्रहरी, शस्त्र प्रहरी, स्थानीय लोगो ने आग बुझाने में सहयोग किया। पोखरिया नगरपालिका के दमकल ने आग को नियंत्रित किया। आगलगी की जानकारी शस्त्र प्रहरी इंस्पेक्टर चुनु राज थापा ने दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *