Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल श्रीलंका के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए शहिद रंगशाला में

 

१९ मार्च, मंगलवार, काठमांडू–विराटनगर के शहिद रंगशाला में जारी पाँचवें साफ महिला फुटबल च्याम्पियनसिप के सेमिफाइनल में नेपाल बुधवार श्रीलंका के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी । समूह चरण के खेल में नेपाल ने शतप्रतिशत नतिजा निकालने के बाद श्रीलंका के साथ भी उसी विश्वास के साथ खेलने का प्रण लिया है ।
नेपाली टोली का प्रशिक्षक हरि खड्का ने कहा, नेपाल श्रीलंका के तुलना में मजबूत टीम है और हम शारीरिक, मांसिक तथा प्रविधि सभी दृष्टिकोण से तैयार हैं । श्रीलंका को सदैव हराता ही आया हूं इसलिये विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी । फिर भी विपक्षी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिये ।
नेपाल की कप्तान निरु थापा ने कहा कि श्रीलंका का टीम शारीरिक रुप से मजबूत है हम और अधिक मेहनत करके खेलेंगे । हमारी टीम सन्तुलित है । आक्रमण और रक्षपंक्ति भी उत्कृष्ट है । हम सभी खिलाडियों का उद्देश्य केवल उपाधि हासिल करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *